फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   schools will open from 19 october in lucknow

19 से खुलेंगे स्कूल, ये रहेगी टाइमिंग, रोजाना मेंटेन करना पड़ेगा रजिस्टर

Tue, 13 Oct 2020 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
schools will open from 19 october in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के सभी स्कूलों में 19 अक्तूबर से कक्षाएं सुबह 8:50 से शाम 3:20 तक चलेंगी। पहली पाली में सुबह 8:50 से 11:50 तक 9वीं व 10वीं की कक्षाएं चलेंगी। दूसरी पाली में दोपहर 12:20 से शाम 3:20 तक 11वीं और 12वीं की कक्षाएं चलेंगी। शासन से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधकों को जारी एसओपी के अनुसार स्कूल खोलने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इसके बाद कक्षाएं संचालित करने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। साथ ही शिक्षा विभाग ने छात्रों को फुल शर्ट व पैंट पहनकर आने का निर्देश दिया है। वहीं, स्कूलों को इस बात का शपथ पत्र देना होगा कि उनके यहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने सभी बोर्डों के स्कूलों को सरकार द्वारा जारी एसओपी का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है या नहीं, इसके लिए सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय उप्र. रीता सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों को कोरोना के रोकथाम को लेकर जारी एसओपी को पालन करने का शपथ पत्र देना होगा। स्कूलों को निर्देश दिया है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत छात्रों का अवकाश एक साथ ना करें। बल्कि छोटे-छोटे समूह में एक-एक कर जाने दे। किसी छात्र, शिक्षक या स्टाफ को सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी हो तो प्राथमिक उपचार देते हुए घर भेज दिया जाए। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर कॉल कर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दें। 

रोजाना रजिस्टर में रखा जाएगा ब्योरा

डीआईओएस ने बताया कि स्कूलों को रोजाना रजिस्टर मेंटेन करना पड़ेगा। इसमें स्टाफ, छात्र और आन वाले बाहरी व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और पता दर्ज किया जाएगा। कक्षा में सीसीटीवी कैमरा हो तो चलता रहेगा। वहीं, स्कूल प्रतिनिधियों और डीआईओएस की वर्चुअल बैठक मंगलवार को होनी है। इसमें सभी बोर्ड के स्कूल के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बैठक सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न अंतराल में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed