फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   classes time table changed

लखनऊ में स्कूलों ने बदला 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई का टाइम टेबल

Tue, 19 Jan 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
classes time table changed
अवध कॉलेजिएट में सोमवार से शिफ्टों के बजाय एक पाली की व्यवस्‍था लागू हो गई। - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। राजधानी के स्कूलों ने सोमवार से कक्षा 9 से 12 वीं तक की पढ़ाई का टाइम टेबल बदलते हुए एक पाली में पढ़ाई और अधिकतम पांच घंटे तक कक्षाएं चलाने की शुरुआत कर दी है। हालांकि, अधिकतर स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं व कक्षा 9 और 11 के छात्रों के यूनिट टेस्ट के चलते ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

शासन ने गत 11 दिसंबर को कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं एक ही पाली में पांच घंटे तक चलाने की अनुमति दी थी। इस पर सभी स्कूलों का मत था कि टाइम टेबल बदलने और अभिभावकों को इसका दिशा निर्देश जारी करने के बाद ही एक पाली में पांच घंटे कक्षाएं संचालित की जाएंगी। सोमवार से सभी स्कूलों ने टाइम टेबल में बदलाव करते हुए कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं एक पाली में कर दीं। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की कक्षाएं एक पाली में लगीं। छात्रों को विभिन्न सेक्शन में बांटकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया गया था। पायनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 और 11 की कक्षाएं लगीं, जबकि 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा हुई। अवध कॉलेजिएट में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं एक पाली में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पांच घंटे तक चलीं। सीएमएस में छात्रों का यूनिट टेस्ट हुआ। लखनऊ पब्लिक स्कूल में भी एक पाली में कक्षाएं शुरू की गईं। वरदान इंटरनेशनल एकेडमी में नई व्यवस्था से पढ़ाई शुरू हुई।
विज्ञापन

शिक्षकों निगरानी में छात्र कर रहे लंच
कोरोना के चलते छात्रों को एक साथ बैठकर लंच करने की मनाही है। जहां एक पाली में कक्षाएं लगीं, वहां छात्रों ने शिक्षकों की मौजूदगी में अपनी बेंच पर बैठकर लंच किया। लंच का समय भी घटाकर 15 मिनट का कर दिया गया है। सभी सेक्शन में एक ही समय पर लंच करने की घोषणा नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई अब ऑफलाइन पर आई
जिन स्कूलों में एक पाली में कक्षाएं शुरू हो गई हैं, वहा ऑनलाइन पढ़ाई अब ऑफलाइन पटरी पर आ गई है। अधिकतर स्कूलों ने लाइव क्लासेज बंद कर दी हैं। ऑनलाइन के नाम पर पीडीएफ नोट्स, असाइनमेंट दिए जा रहे हैं। कुछ स्कूलों ने एक ऑनलाइन क्लास रखी है ताकि ताकि जो छात्र न आ पाएं, उन्हें पढ़ाया जा सके। छात्रों को क्लास में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed