{"_id":"6712f5d3ee94dd34b20d6af4","slug":"classes-on-mental-health-will-be-held-in-government-colleges-lucknow-news-c-13-1-lko1103-919671-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजकीय कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य विषय की लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजकीय कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य विषय की लगेंगी कक्षाएं
Sat, 19 Oct 2024 05:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के 55 राजकीय कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य विषय की विशेष क्लास शुरू होगी। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षक करीब 1.50 लाख छात्रों को खुशनुमा माहौल में पढ़ाएंगे।
समग्र शिक्षा माध्यमिक व खुशी संस्था की ओर से राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शिक्षकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को पूरा हो गया। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक विष्णुकांत पांडेय, जेडी माध्यमिक डॉ प्रदीप कुमार, डीआईओएस राकेश कुमार व जिला समन्वयक संतोष मिश्रा ने शिक्षकों को प्रमाणपत्र सौंपा।
समग्र शिक्षा माध्यमिक के अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णुकांत पांडेय ने बताया कि एक कक्षा में सकारात्मक माहौल छात्रों व शिक्षकों दोनों के लिए जरूरी है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में आपसी सहयोग, बातचीत, कौशल विकास, मतभेद सुलझाने और मिलकर काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना जरूरी है।