फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   classes in school will be started by next week

अगले हफ्ते से जूनियर कक्षाओं में भी शुरू होगी पढ़ाई

Wed, 13 Jan 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
classes in school will be started by next week
अगले हफ्ते से स्कूलों में जूनियर कक्षाएं भी होंगी शुरू
विज्ञापन

लखनऊ। अगले सप्ताह से जिले में जूनियर कक्षाओं (6 से 8 तक) के छात्रों की भी पढ़ाई स्कूलों में शुरू होगी। अभी इनकी ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। शासन की सहमति के बाद जल्द स्कूलों में कक्षाएं चलाने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। उधर, स्कूलों ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

सोमवार से स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई एक साथ होगी। निजी स्कूलों के संगठन अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि जूनियर कक्षाओं की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने को लेकर शासन को दिए गए प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। जल्द इसे लेकर शासन की ओर से आदेश जारी हो जाएंगे। संभावना है कि 18 जनवरी से छठी से आठवीं तक के छात्र भी स्कूल आना शुरू कर देंगे। कक्षाओं के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन होगा। 9 से 12 तक के छात्रों की तरह इनकी कक्षाएं भी पांच घंटे चलेगी। हालांकि, बच्चों के स्कूल आने के लिए अभिभावकों की सहमति लेनी होगी। कक्षाओं के बीच में आधे घंटे का लंच होगा। बच्चों के स्कूल आने और ले जाने की व्यवस्था अभिभावकों को करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed