{"_id":"64ed006a663f7c2adf0467c6","slug":"class-iii-student-thrashed-for-getting-two-letters-wrong-lucknow-news-c-13-lko1018-394324-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो अक्षर गलत होने पर कक्षा तीन के छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो अक्षर गलत होने पर कक्षा तीन के छात्र को पीटा
Tue, 29 Aug 2023 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
माल। महज दो अक्षर गलत होने पर सोमवार को महिला शिक्षामित्र ने छात्र आर्यन को पीट दिया। छात्र को पीठ व जांघ पर चोट आई है। मामला शाहमऊ नौबस्ता प्राथमिक विद्यालय का है। छात्र के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
शाहमऊ नौबस्ता पंचायत निवासी बीरपाल मौर्या मजदूरी करते हैं। बीरपाल ने बताया कि उनका नौ वर्ष का बेटा आर्यन कक्षा तीन का छात्र है।
बीरपाल के अनुसार, विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात एक महिला ने सोमवार को आर्यन को लिखने के लिए काम दिया था। आर्यन से लिखने में कुछ गलती हो गई।
इससे नाराज शिक्षामित्र ने बांस की मोटी छड़ी से उसकी पिटाई कर दी। छात्र के शरीर पर कई जगह चोट के निशान आ गए हैं। उसे बुखार भी आ गया। छात्र जब घर पहुंचा तो मां मोनी को उसने पूरी बात सुनाई ।
विज्ञापन
रात नौ बजे लखनऊ से लौटे बीरपाल ने थाने में शिकायत की है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को संबंधित विद्यालय जाकर जांच की जाएगी।