फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Class 12 student raped after being fed a stupefying substance two arrested.

Lucknow News: नशीला पदार्थ खिला कर 12 वीं की छात्रा से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Class 12 student raped after being fed a stupefying substance two arrested.
गुडंबा। नशीला पदार्थ खिला कर और झांसा देकर 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी अदनान अंसारी और उसके दोस्त शावेज अंसारी को गुडंबा पुलिस ने शुक्रवार को पिकनिक स्पॉट रोड से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

गुडंबा निवासी किशोरी कक्षा 12 की छात्रा है। उसने बताया कि अलीगंज के मेहंदी टोला निवासी अदनान अंसारी काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। उसने किसी तरह से किशोरी की इंस्टाग्राम आईडी हासिल कर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। छात्रा ने बताया कि कई बार आरोपी के कहने पर उसने दोस्ती कर ली और 12 जून को अदनान के बुलाने पर उससे मिलने पहुंची थीं। आरोप है कि उसने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। डर के कारण पीड़िता ने घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन बाद अदनान के दोस्त शावेज अंसारी ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर मेसेज भेजा और अदनान की गलती बताते हुए माफी मांगने की बात कही। शावेज पर भरोसा करके वह उससे बातचीत करने लगी। आरोप है किए एक दिन शावेज ने उसे कुछ जरूरी बात बताने के बहाने मिलने बुलाया और फिर दुष्कर्म किया। घर आकर पीड़िता ने पिता को इसकी जानकारी दी फिर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि अदनान और शावेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed