फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash over putting green flag in front of Hindu houses in Bahraich.

बहराइच: दूसरे समुदाय के घरों पर लगाया हरा झंडा, विरोध पर पत्थरबाजी, तनाव

Wed, 27 Sep 2023 09:18 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Sep 2023 09:18 AM IST
सार

बारावफात जुलूस की तैयारियों के दौरान विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय तनाव फैल गया जब समुदाय विशेष के युवकों ने दूसरे समुदाय के लोगों के मकानों पर हरा झंडा लगा दिया।

विज्ञापन
Clash over putting green flag in front of Hindu houses in Bahraich.
पथराव के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बारावफात जुलूस की तैयारियों के दौरान विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय तनाव फैल गया जब समुदाय विशेष के युवकों ने दूसरे समुदाय के लोगों के मकानों पर हरा झंडा लगा दिया। जब विरोध हुआ तो नाराज समुदाय विशेष के युवकों ने लगभग 200 की संख्या में पहुंचकर झंडा उतारने वाले लोगों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान युवकों ने जमकर पत्थरबाजी की जिसमें एक किशोर अनुराग पुत्र शिवकुमार जायसवाल घायल हो गया। पुलिस ने 14 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गंगवल बाजार क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मंदिर के सामने भी टांग दिया झंडा
स्थानीय निवासी संतोष जायसवाल, रामजी सोनी आदि ने बताया कि समुदाय विशेष के युवकों ने कल्याण नाथ मंदिर के सामने भी हरे रंग का झंडा टांग दिया। वहीं उनके घरों पर जबरन सीढ़ी लगा कर झंडे लगाए गए, जिसे हटाने पर बवाल मचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील मामले में भी आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि हमला होते ही पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन संवेदनशील प्रकरण में भी पुलिस की लापरवाही जारी रही। लोगों ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के चलते 2008 में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अति संवेदनशील क्षेत्र गंगवल बाजार में हुई घटना की पुनरावृत्ति हो गई।


14 नामजद व 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने गुड्डू जायसवाल की तहरीर पर शाहरुख, छोटकऊ, बड़कऊ, जीशान, समीर, गुलजार, नवीन, नफीश, नसीम, रिजवान, अजमल, शादाब, अल्ताफ व तंजीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 10 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थिति सामान्य है लेकिन एहतियात को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed