भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और बांके, बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी के भटाउ जमालपुर गांव निवासी राम प्रसाद के खेत हैं। ग्रामीणों के अनुसार, खेत के पास ग्राम समाज की जमीन है। इस पर गांव के ही माजिद का कब्जा है जिस पर वह पशुपालन करता है। बुधवार को माजिद का बेटा अंसार निर्माण कार्य करा रहा था जिसका विरोध रामप्रसाद पक्ष के लोगों ने किया।
इस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। रामप्रसाद पक्ष का आरोप है कि माजिद पक्ष के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने उसके घर पर लाठी-डंडों से धावा बोल दिया। दोनों पक्षो में जमकर मारपीट में माजिद के चचेरे भाई सूबेदार के सिर पर बांके से हुए हमले में गंभीर चोट आई। पुलिस ने लहूलुहान सूबेदार व घायलों को सीएचसी भेजा।
पुलिस बल तैनात
डॉक्टरों ने सूबेदार व अन्य को बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान सूबेदार (55) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सूबेदार के बेटे अरमान की तहरीर पर विपक्ष के राम प्रसाद, राम दास, रामजी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। वहीं दोनों पक्षों से राम प्रसाद, राम दास, राम जी, अंसार और आरिफ भी चोटिल हो गए।
सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है। माजिद पक्ष का आरोप है कि वह अपनी जमीन पर नांद का निर्माण कर रहे थे। राम प्रसाद के पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया जबकि नांद का निर्माण राम प्रसाद के खेतों से अलग जमीन पर कर रहे थे। यह भी बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षो में करीब तीन वर्ष पूर्व भी विवाद हो चुका है।