फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   city traffic system change for metro

मेट्रो के लिए बदलेगा लखनऊ का ट्रैफिक सिस्टम

Sun, 09 Mar 2014 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Mar 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
city traffic system change for metro

शासन के निर्देश पर लखनऊ के ट्रैफिक प्लान को नए सिरे से बनाए जाने की उधेड़बुन शुरू हो गई है।

विज्ञापन


राजधानी में मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाना है। उससे पहले लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था में कई बड़े फेदबदल करने पड़ेंगे।

यह सारी कवायद इसलिए है ताकि मेट्रो परियोजना के काम में कोई रुकावट न हो, साथ ही शहरवासियों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े।

इसके लिए शासन ने मंडलायुक्त को सभी विभागों से संयुक्त प्लान मांगे जाने को कहा गया है। विकास व जन सुविधाओं से जुडे़ विभागों को सुझाव देने होंगे।

जनवरी में मंडलायुक्त ने सभी उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर राजधानी के ट्रैफिक सिस्टम को ठीक करने के मुद्दे पर मंथन शुरू किया था।

सुझावों के आधार पर यह निष्कर्ष निकला कि विधानभवन के चारों तरफ दो किमी की परिधि में ट्रैफिक सिस्टम को ठीक करने के सुझाव दिए गए।

मापा जाएगा ट्रैफिक प्रेशर
यातायात व्यवस्था का ब्लू प्रिंट तैयार करने के लिए सबसे पहले मेट्रो रूट वाले इलाके की सड़कों पर ट्रैफिक प्रेशर का आकलन किया जाएगा।

जानकार कहते हैं कि मेट्रो निर्माण वाले इलाके की मुख्य सड़कों से जुड़ने वाली सभी सड़कों के डायवर्जन स्थलों को चिन्हित किया जाएगा। साथ ही चौराहों व तिराहों पर होने ट्रैफिक दबाव का भी अध्ययन किया जाएगा।


होगी वाहनों की गिनती
विभिन्न राजमार्गों से होकर दूसरे राजमार्ग पर जाने वाले वाहनों को शहर के कई भीतरी इलाकों को पार कर जाना पड़ता है।

इन राजमार्गों पर चौबीस घंटे में आने जाने वालों वाहनों की एक औसत संख्या निकाली जाएगी। इससे बाहर से आने वाले वाहनों का दबाव शहर में कम से कम हो, इसके लिए विशेष प्लान किया जाना है।
विज्ञापन


इन तमाम बिंदुओं को लेते हुए ट्रैफिक प्लान बनाए जाने का मंथन जल्द शुरू होगा। उसके बाद सभी सुझावों को कम्पाइल कर नया ट्रैफिक प्लान बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed