{"_id":"6a5b8feff3e5984a2d0f8bf7","slug":"city-bus-conductor-appointment-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1834808-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिटी बसों में कंडक्टरों की कमी होगी दूर, 150 पदों पर भर्ती कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिटी बसों में कंडक्टरों की कमी होगी दूर, 150 पदों पर भर्ती कल से
लखनऊ। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट में संविदा पर बस कंडक्टरों की भर्ती सोमवार से शुरू की जा रही है। इससे सिटी बसों में परिचालकों की कमी पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। 150 पदों पर बस परिचालकों की भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 से 23 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। परिचालक पद के लिए अभ्यार्थियों की योग्यता इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है। साथ ही टि्रपल सी प्रमाणपत्र और उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यार्थी मूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, स्वप्रमाणित शैक्षित योग्यता की फोटो कॉपी के दो सेट एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। चार दिनों तक चलने वाली सीधी भर्ती का साक्षात्कार दुबग्गा सिटी बस डिपो में होगा। एसएस इंटरप्राइजेज की ओर से बाबू विहार सेक्टर 6, वृंदावन से तत्काल चयन करते हुए भर्ती प्रक्रिया अपनाई जाएगी। परिचालक भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9580192003 पर संपर्क कर सकते है। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक विमल राजन ने बताया कि बीते दिनों 170 बस कंडक्टरों को परिवहन निगम में स्थानांतरित किया गया है। इसकी वजह से सिटी बसों के लिए कंडक्टरों की कमी हो गई है। उनके खाली पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।