मेरठ बवाल में मरने वाले पांचों युवकों पर मुकदमा, वाराणसी में 10 मुकदमों के 73 आरोपी गिरफ्तार
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शनिवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार समेत देशभर में हिंसा और प्रदर्शन हुए। रामपुर में जहां हिंसक प्रदर्शनों के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हैं। वहीं, कानपुर में उपद्रवियों ने एक पुलिस चौकी में घुसकर वाहनों को आग लगा दी। संभल, अमरोहा, मुजफ्फरनगर और फिरोजाबाद में भी प्रदर्शन व पथराव की खबरें हैं। फिरोजाबाद में पथराव के दौरान एसएसपी, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी समेत कई दरोगा एवं सिपाही घायल हो गए। यूपी के 21 जिलों में इंटरनेट शनिवार रात 12 बजे तक बंद रहे, जबकि लखनऊ समेत 15 जिलों में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं सोमवार तक बंद रहेंगी। फिरोजाबाद में दो और मेरठ में एक के शव मिले हैं। इसी के साथ यूपी हिंसा में मरने वालों की संख्या 17 हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बवाल में मरने वाले पांचों युवकों पर मुकदमा
शुक्रवार को बवाल में मारे गए पांचों युवकों के खिलाफ पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार को छह थानों में दर्ज कराए गए दस मुकदमों में इन पांचों युवकों समेत 180 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि 5000 से ज्यादा अज्ञात बवाली हैं।वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार रात लिसाड़ी गेट, कोतवाली व हापुड़ रोड पर 24 संवेदनशील प्वाइंटों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। रविवार सुबह पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे में 6 आरोपी, थाना लिसाड़ीगेट में चार मुकदमों में 125 आरोपी, ब्रह्मपुरी थाने में एक मुकदमे में 25 आरोपी, थाना नौचंदी में दो मुकदमों में 24 आरोपियों समेत 180 आरोपी नामजद हुए हैं। वहीं, जानी और सरधना थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज हुआ है।वाराणसी पुलिस ने की शांति की अपील
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तरह-तरह की अफवाहों के बीच वाराणसी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी के उकसावे में ना आएं। खासतौर से कम उम्र के बच्चों के अभिभावक ध्यान दें। इससे जिले का सौहार्दपूर्ण वातावरण और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने रविवार को बताया कि अब तक जिले में 10 मुकदमें पंजीकृत कर 91 नामजद आरोपियों में से 73 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 6000 अज्ञात लोगों की फोटो-वीडियो और सीसी कैमरे की फुटेज से शिनाख्त कराई जा रही है। शिनाख्त होने के बाद उनको गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए हजरतगंज का इलाका पूरी तरह सील
लखनऊ में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर के हजरतगंज सहित आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। दुकानें बंद कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।हजरतगंज, हनुमान सेतु, निषादगंज सहित आसपास के सभी इलाकों पर सुरक्षा चाक-चौबंद है। पुलिसकर्मी मार्च कर रहे हैं।
Kanpur: Security tightened after the protest against #CitizenshipAct turned violent in Yateem Khana Police Station area y'day. SP East says "FIR registered, 12 arrested, 15 detained. CCTV footage being checked. We're appealing people to maintain peace and not believe the rumours" pic.twitter.com/8EgqvLFgjR
— ANI UP (@ANINewsUP) December 22, 2019
दंगों से भाजपा को फायदा होता है: अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नागरिकता कानून पर हो रहे बवाल और दंगों को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दंगों से भाजपा को फायदा होता है। ये लोग सरकार में हैं और अब वही लोग दंगे फैला रहे हैं।अखिलेश यादव रविवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं पर बवाल भड़काने के आरोपों पर कहा कि हमने नागरिकता कानून का विरोध किया है। हमने कोई तोड़फोड़ नहीं की। भाजपा के इशारे पर दंगे भड़काए जा रहे हैं।Lucknow DM,Abhishek Prakash: As per guidelines of Courts for situation in which demonstration turns violent, those who caused damage are deemed liable. Areas have been demarcated under ADMs. After giving 7-day notice, value of properties will be assessed for compensation. #CAA pic.twitter.com/FvONVf0LfN
— ANI UP (@ANINewsUP) December 22, 2019
UP DGP, OP Singh: We have come to know that some political leaders of Trinamool Congress want to visit here (Lucknow). We will not permit them for the same as section 144 is imposed in the area and it can make the atmosphere more tense. #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/vcL3dD0EMN
— ANI UP (@ANINewsUP) December 22, 2019
फिरोजाबाद: सिपाही के जेब में रखे पर्स में फंसी गोली
फिरोजाबाद बवाल के दौरान एसएसपी के साथ चल रहे सिपाही बृजेंद्र की जान पर्स और बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा ली। गोली बुलेटप्रूफ जैकेट को पार करते हुए पर्स में जाकर फंस गई। सिपाही को गोली लगने की जानकारी करीब 15 घंटे बाद वर्दी उतारने पर हो सकी। पर्स में गोली फंसी देख सिपाही दंग रह गया।अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बहाल
अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। Citizenship Amendment Act पर विरोध के दौरान हिंसा भड़कने के बाद 15 दिसंबर से सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।Internet services have been restored in Aligarh. Services were suspended from December 15 after violence broke out during protests over #CitizenshipAmendmentAct
— ANI UP (@ANINewsUP) December 22, 2019
यूपी में कार्रवाई
-10,900 के खिलाफ एफआईआर-705 गिरफ्तार
-4500 पर निरोधात्मक कार्रवाई
-263 पुलिसकर्मी घायल
-57 पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल
-405 देसी तमंचे बरामद