फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cities villages drowned power crisis 5 thousand population Nigoha faced power crisis 5 hours trolley failed

UP News: आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था, निगोहा में हजारों की आबादी को पांच घंटे तक झेलना पड़ा विद्युत संकट

Mon, 12 May 2025 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 May 2025 06:01 PM IST
सार

राजधानी में शहर समेत ग्रामीण इलाकों में रविवार को आई तेज आंधी और हल्की बारिश के चलते बिजली आपूर्ति चरमरा गई। निगोहा में 33 केवी लाइन फॉल्ट के कारण 50 हजार लोगों को पांच घंटे अंधेरे में रहना पड़ा। पूरनपुर में ट्राली फंसने से छह गांव प्रभावित रहे। 

विज्ञापन
Cities villages drowned power crisis 5 thousand population Nigoha faced power crisis 5 hours trolley failed
बिजली संकट। - फोटो : freepik.com

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शहर से लेकर गांव तक की आंधी और बूंदाबांदी ने बिजली गुल कर दी। ग्रामीण क्षेत्र में लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण लोगों को ज्यादा देर तक कटौती झेलनी पड़ी। शहर में यह संकट आधे से लेकर एक घंटे तक रहा। रविवार दोपहर में निगोंहा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण 50 हजार आबादी को पांच घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा।

विज्ञापन


अवर अभियंता विजय शर्मा ने बताया कि तेज आंधी व बारिश के चलते बछरांवा के 220 केवी सब स्टेशन से निगोहां की 33 केवी लाइन बंद की गई थी। आंधी थमने के बाद आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई, लेकिन फीडर में ब्रेकडाउन आ गया। अमावां गांव के पास 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से दो पोलों के तार टूटे गए। मरम्मत के बाद शाम करीब 6 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  यूपी: प्रदेश से कश्मीर जाने वाले पर्यटकों में 57 फीसदी की गिरावट, पहलगाम घटना के बाद लगातार गिरा कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: महिलाओं के सुझाव से संवरेंगे शहर, सलाह पर तैयार होंगी विकास की योजनाएं; इन मामलों में महिलाएं अधिक जानकार


इसी प्रकार दोपहर एक बजे पूरनपुर उपकेंद्र के दहियर फीडर की ट्राली तकनीकी खामी के चलते फंस गई इससे दहियर, टिकरनखेड़ा, गंगाखेड़ा, समेत छह गांव के 5000 लोगों की बिजली देर रात चालू हो सकी। चौपटिया में सराय मालीखां फीडर की एक घंटे बिजली बंद रही। यहां पर एबीसी में आग लगने के कारण संकट उत्पन्न हुआ था।

आंधी के कारण गोमतीनगर के विकास, विपुलखंड, विशालखंड, दयाल पैराडाइज, चिनहट के विमलनगर, संतपुरम, कल्याणी विहार, वासुदेवनगर, आदर्श नगर व नंदू सिटी, शिवपुरी की बिजली को बंद किया गया था। साथ ही, इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के शिवविहार में पोल टूटने से बिजली ठप हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed