{"_id":"64eae7ab2224c7b94c0bf556","slug":"cities-of-up-will-be-garbage-free-it-is-mandatory-to-implement-the-system-in-all-bodies-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के शहर होंगे कचरा मुक्त: सभी निकायों में व्यवस्था लागू करना अनियवार्य, चार सितंबर को होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के शहर होंगे कचरा मुक्त: सभी निकायों में व्यवस्था लागू करना अनियवार्य, चार सितंबर को होगी समीक्षा
Sun, 27 Aug 2023 11:35 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:35 AM IST
सार
सरकार ने सभी नगर निकायों को सफाई व्यवस्था से संबंधित व्यवस्था का स्वतः मूल्यांकन (सेल्फ असेसमेंट) करने को कहा है। इसके बाद चार सितंबर को इस व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
सफाई करते निगम कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत प्रदेश के सभी शहरों को कचरा मुक्त शहर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत सरकार ने सभी नगर निकायों को सफाई व्यवस्था से संबंधित व्यवस्था का स्वतः मूल्यांकन (सेल्फ असेसमेंट) करने को कहा है। इसके बाद चार सितंबर को इस व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि कचरा मुक्त शहर ''गार्बेज फ्री सिटी'' के मानक को पूरा करने के लिए कितने काम हुए हैं।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने बताया कि सेल्फ असेसमेंट डेडिकेटेड गूगल प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाएगा। जिस पर गार्बेज फ्री सिटी के मूल्यांकन के प्रत्येक पैरामीटर के मानक को पूरा कराते हुए नगर निकायों को फार्म भरना होगा। फार्म भरकर सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख 30 अगस्त को शाम पांच बजे तक है। प्रमुख सचिव ने सभी डीएम, नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को तय समय सीमा में स्वतः मूल्यांकन का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मालूम रहे कि इससे पहले सरकार ने अप्रैल में भी मॉक टेस्ट कराया था। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत शहरों को कचरा मुक्त किए जाने के लिए निकायों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भौतिक सत्यापन किया गया था। इसी कड़ी में अब स्वतः मूल्यांकन की व्यवस्था को लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन