{"_id":"620180a2d050013865732bf6","slug":"cisce-students-will-be-able-to-get-their-copies-rechecked-lucknow-news-lko6168462153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीइ ने जारी किया प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट, एक हजार रूपये में छात्र रीचेक करा सकते हैं कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीइ ने जारी किया प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट, एक हजार रूपये में छात्र रीचेक करा सकते हैं कॉपी
विज्ञापन
सीआईएससीई के छात्र एक हजार में रीचेक करा सकेंगे कॉपी। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) सोमवार को आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया।
बोर्ड ने छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं को रीचेक कराने का भी अवसर दिया है। प्रति विषय 1000 रुपये शुल्क जमा कर छात्र कॉपी रीचेक करा सकते हैं।
इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट से 10 फरवरी सुबह 10 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
साथ ही छात्र चाहें तो विद्यालय के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को बोर्ड कॅरिअर्स वेबसाइट के जरिये आवेदन करना होगा। बोर्ड ने पहला सेमेस्टर की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित कराई थी।
अंतिम रिजल्ट दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा व प्रैक्टीकल में मिले अंकों के बाद ही जारी किया जाएगा। दोनों परीक्षा के अंकों को मिलाकर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
जिन छात्रों ने प्रथम सेमेस्टर के किसी भी विषय की परीक्षा नहीं दी वे दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में भी नहीं बैठ पाएंगे।
काफी छात्रों को मिले 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक
कक्षा 10 और 12 के प्रथम सेमेस्टर परिणाम में काफी संख्या में छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले हैं। सिटी मांटेसरी स्कूल के 1850 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किए हैं। कानपुर रोड शाखा की कनिष्क मित्तल ने कक्षा 10 में सर्वाधिक 99.51 तो राजाजीपुरम शाखा के मो. कैफ खान ने सर्वाधिक 98.67 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। 99 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित करने वालों में कक्षा 10 के शगुन सिंह, अर्चिता सिंह, समर्थ रघुवंशी, देव प्रताप सिंह, अभिषेक गुप्ता, तन्मय सिंह और आशिमा वर्मा शामिल रहे। वहीं, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के राजाजीपुरम शाखा से कक्षा 10 में इंद्रदेव मिश्रा ने सर्वाधिक 97.14 और कक्षा 12 में सृजन अग्रवाल ने सर्वाधिक 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। सृजन ने बताया कि परीक्षा परिणाम उनकी आशा के अनुरूप रहा। दूसरे सेमेस्टर में इससे भी अच्छा करने का प्रयास करेंगे। सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष पुष्प्लता अग्रवाल ने सभी छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी। प्रधानाचार्या लीना शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा। छात्रों को दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज में कक्षा 10 के 52 छात्रों ने 95 प्रतिशत और 172 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किया। जबकि कक्षा 12 में 33 छात्रों ने 95 और 104 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किया। कक्षा 10 में सहारा स्टेट्स शाखा के राजवीर सिंह ने 99.57 प्रतिशत और कक्षा 12 में राजाजीपुरम शाखा के आदित्य साहनी व सुधांशु वर्मा ने 99.70 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। संस्थापक महाप्रबंधक डॉ. एसपी सिंह, एमडी सुशील कुमार, वरिष्ठ निदेशक आशा सिंह, निदेशक नेहा सिंह व हर्षित सिंह ने सफल छात्रों को बधाई दी।