फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CISCE: Changes in the syllabus of Class 10 and 12 subjects, changed course format sent to schools, model question papers will be issued in July

सीआईएससीई : कक्षा 10 और 12 के विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव, स्कूलों को भेजा गया बदले पाठ्यक्रम का प्रारूप

Mon, 23 May 2022 01:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 23 May 2022 01:31 AM IST
सार

सीआईएससीई के सचिव गैरी अरथून ने स्कूलों को पत्र जारी कर बदले पाठ्यक्रम का प्रारूप जारी किया है। इस सत्र में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा दो सेमेस्टर की बजाय पूर्व की भांति एक बार में ही होगी।

विज्ञापन
CISCE: Changes in the syllabus of Class 10 and 12 subjects, changed course format sent to schools, model question papers will be issued in July
सीआईएससीई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने कक्षा 10 और 12 के कई पाठ्यक्रमों में बदलाव किया है। वर्ष 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षा बदले हुए पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। 
विज्ञापन


सीआईएससीई के सचिव गैरी अरथून ने स्कूलों को पत्र जारी कर बदले पाठ्यक्रम का प्रारूप जारी किया है। इस सत्र में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा दो सेमेस्टर की बजाय पूर्व की भांति एक बार में ही होगी। सचिव ने स्कूलों को बदले पाठ्यक्रम के अनुसार ही पठन-पाठन और परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जुलाई में विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इन विषयों के पाठ्यक्रम में किया है बदलाव
कक्षा 10 में अंग्रेजी, इंडियन लैंग्वेजेस, मॉडर्न फॉरेन लैंग्वेज, हिस्ट्री एंड सिविक्स, जियोग्राफी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स, कामर्शियल स्टडीज, क्लासिकल लैंग्वेज, एनवायरमेंटल साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, इकोनॉमिक एप्लीकेशंस, कामर्शियल एप्लीकेशंस, आर्ट, परफॉर्मिंग आर्ट्स, होम साइंस, कुकरी, फैशन डिजाइनिंग, फिजिकल एजुकेशन, योगा, टेक्निकल ड्राइंग एप्लीकेशंस, एनवायरमेंटल एप्लीकेशंस, मास मीडिया एंड कम्यूनिकेशन, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड वेलनेस के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। कक्षा 12 में इंग्लिश, इंडियन लैंग्वेजेस, मॉडर्न फॉरेन लैंग्वेजेज, क्लासिकल लैंग्वेजेज, इलेक्टिव इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, जियोग्राफी, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, अकाउंट्स, बिजनेस स्टडीज, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, होम साइंस, फैशन डिजाइनिंग, इलेक्ट्रिसिटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग सांइस, कंप्यूटर साइंस, जियोमेट्रिकल एंड मैथमेटिकल ड्राइंग, जियोमेट्रिकल एंड बिल्डिंग ड्राइंग, आर्ट, म्यूजिकल, फिजिकल एजुकेशन, एनवायरमेंटल साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, मास मीडिया कम्यूनिकेशन, हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट और लीगल स्टडीज में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed