{"_id":"babc304c8a2edbc09b50550f3dd2c772","slug":"christmas-celebration-at-lucknow-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटा की टॉफियां खत्म, बच्चे हुये मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटा की टॉफियां खत्म, बच्चे हुये मायूस
आशुतोष मिश्र/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Dec 2013 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के दिन जू में टॉफियां बांट रहे सेंटा क्लाज की टॉफियां ही खत्म हो गईं।
विज्ञापन
जू प्रशासन ने जू में क्रिसमस के दिन आने वाले दर्शकों बच्चों के लिये टॉफियां चाकलेट बांटने की व्यवस्था की थी।
लेकिन छुट्टी के दिन सुबह से ही इतनी संख्या में दर्शक उमड़ पड़े कि टॉफी बांट रहे सेंटा का टॉफियों का स्टाक घंटे भर से कम समय में ही खत्म हो गया।
बच्चों को मायूस देख आनन-फानन में जू अधिकारियों ने और टॉफियां मंगवाई लेकिन वो भी खतम हो गईं।
क्रिसमस के दिन जू में इस कदर घूमने वाले उमड़े कि जू स्टाफ के लिये इतती भीड़ उमड़ी कि अधिकारियों का पुलिस फोर्स समेत उन्हें संभालना मुश्किल हो गया।
जू में बेकाबू होती भीड़ देख खुद सूबे के पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ. रूपक डेको दोपहर बाद कैंप करना पड़ा।
लेकिन दिन भर यहां कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जू घूमने आये दर्शकों को वन्यजीवों के साथ लग्जरी कारों के दीदार हुये।
गेट पर तैनात किये गये कुछ कर्मचारियों ने पहचान वालों की कार की इतनी एंट्री कराई कि भीतर परिसर में बाड़ों के सामने कारों का लंबा काफिला खड़ा रहा।