{"_id":"5aa2b9cf4f1c1b90778b48f3","slug":"chinese-manjha-become-a-serious-trouble-for-lucknow-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे में उलझ रही लखनऊ मेट्रो की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे में उलझ रही लखनऊ मेट्रो की रफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
लखनऊ मेट्रो के संचालन में आफत बन रहे चाइनीज मांझा और तार को लेकर एक संयुक्त चेकिंग शुरू हुई है। मेट्रो की सुरक्षा टीम और पुलिस ने शुक्रवार को हुसैनगंज में दुकानों को चेक कर चाइनीज मांझा की बिक्री की जांच की।
विज्ञापन
मेट्रो के प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हुसैनगंज पुलिस के संग मिलकर तीन दुकानों की चेकिंग की गई। तीनों दुकानों में लेकिन चाइनीज मांझा बिकते हुए नहीं मिला है।
विज्ञापन
दुकानदारों ने संयुक्त टीम से वादा किया है कि मेट्रो के निर्बाध संचालन के लिए वे चाइनीज मांझा बिल्कुल नहीं बेचेंगे। मेट्रो की सुरक्षा टीम ने उन्हें बताया कि चाइनीज माझा के ओएचई में उलझने के बाद उसमें मौजूद धात्विक तत्व बिजली आपूर्ति को बाधित करते हैं।
विज्ञापन
इससे ट्रेन रूकने की समस्या पैदा हो रही है। अभी यह कार्रवाई चलती रहेगी। मेट्रो की तरफ से चेकिंग में मुख्य सुरक्षा आयुक्त आईएस रावत, मुख्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप पंवार शामिल हुए।