फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children will learn cyber security and money saving tricks

Lucknow News: साइबर सुरक्षा और पैसे बचाने के गुर सीखेंगे बच्चे

Sat, 16 Nov 2024 05:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Children will learn cyber security and money saving tricks
लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा व पैसे बचाने के गुर सिखाए जाएंगे। न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई बिंदुओं को आज के समय के अनुसार अपडेट किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिर बच्चों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन




प्रशिक्षण में साइबर और बैकिंग सुरक्षा, पैसे बचत के तरीके सहित कई बिंदुओं को शामिल किया गया है। राज्य शैक्षिक व प्रशिक्षण संस्थान के दिशा-निर्देश में निशातगंज स्थित डायट की ओेर से 400 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत 18 नवंबर से होगी। सबसे पहले काकोरी ब्लॉक के 60 परिषदीय और 10 माध्यमिक शिक्षकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में शमिल बिंदु

- बच्चों को साइबर सिक्योरिटी की जानकारी देना।



- ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताना।

- बैंक से जुड़ी जानकारी व पैसे बचाने के तरीके बताना।



- स्कूल में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देना।

- खेलों के दौरान बच्चों की सुरक्षा करना।



- स्वच्छता को लेकर जागरूकता।

- बीमारी से बचाव के तरीके बताना।



- स्कूलों में प्रथम उपचार किट का इस्तेमाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed