फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children of government schools will use bags fitted with folding desks.

Lucknow News: फोल्डिंग डेस्क लगा बैग इस्तेमाल करेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Children of government schools will use bags fitted with folding desks.
बैग के साथ बच्चे।
लखनऊ। शहर के अलग-अलग सरकारी स्कूलों के 1500 बच्चों को आईआईटी कानपुर की ओर से विकसित खास तरह का निशुल्क स्कूली बैग दिया गया है। इस बैग की खासियत ये है कि इसमें फोल्डिंग डेस्क लगी है, जिस पर बच्चे कॉपी रखकर लिख सकते हैं। बैग का वजन एक किलो 200 ग्राम है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को ये बैग वितरित किए गए। राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी की ओर से विधान परिषद सदस्य व नियम पुनरीक्षण समिति के सभापति धर्मेंद्र भारद्वाज ने बैग का वितरण किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश, शिक्षक प्रकाश चंद्र तिवारी, मंसूर अहमद, गाजीपुर बस्तौली की प्रधानाध्यापक मीना रावत, जिला समन्वयक अवधेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैग से अलग भी हो जाती है डेस्क
बैग में लगी डेस्क फोल्ड तो होती ही है, ये आसानी से अलग भी हो जाती है। इससे बच्चों को परेशानी नहीं होगी। डेस्क इतनी इतनी मजबूत है कि कॉपी रखकर बच्चा आसानी से लिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले वित्तीय वर्ष में सभी बच्चों को देने का लक्ष्य
बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि डेस्क लगा बैग बच्चों को भी पसंद आया है। अभी ये 1500 बच्चों को दिया गया है। अब अगले वित्तीय वर्ष में और बच्चों को भी देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed