{"_id":"62330959dcb463725919c6b1","slug":"children-of-construction-workers-will-study-in-atal-residential-schools-in-18-divisions-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : श्रमिकों के बच्चों के लिए सभी मंडलों में खुलेंगे अटल आवासीय विद्यालय, कोरोना काल में अनाथ बच्चों को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : श्रमिकों के बच्चों के लिए सभी मंडलों में खुलेंगे अटल आवासीय विद्यालय, कोरोना काल में अनाथ बच्चों को मिलेगा प्रवेश
Thu, 17 Mar 2022 10:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:29 PM IST
सार
गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उनके भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश सरकार की पहल पर यूपी में पहली बार 18 मण्डलों में निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मंडल स्तर पर बनने जा रहे अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेष दिया जाएगा। इसके निर्देष सरकार की ओर से दिए गए हैं। मंडल स्तर पर बन रहे श्रमिक विद्यालय के निर्माण के लिए 270 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को सरकार की ओर से उपलबध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को यूपी अटल रेजीडेंशियल स्कूल स्कीम के तहत कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। 11 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कक्षा-12 तक की मुफ्त शिक्षा भी दिलाई जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि जिन मंडल मुख्यालयों पर अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण होना है, उसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष की आयु तक के सभी श्रमिकों के बच्चों को गुणवक्तापरक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिक, जूनियर, हाई स्कूल एवं माध्यमिक तक की शिक्षा लाभार्थी बच्चों को योजना के तहत निःशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन