फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children are forced to go three km to get MDM grain, send complaint letter to DM

एमडीएम का अनाज पाने को बच्चे तीन किमी दूर जाने को मजबूर, डीएम को पत्र भेजकर की शिकायत 

Sat, 19 Sep 2020 08:28 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 19 Sep 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Children are forced to go three km to get MDM grain, send complaint letter to DM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते नौनिहाल मिड-डे मील (एमडीएम) के अनाज के लिए तीन किलोमीटर तक की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। मालूम हो कि कोरोना के चलते छह माह बाद एमडीएम का वितरण सरकारी स्कूल के बच्चों को इसी माह से राशन दुकानों से वितरित किए जाने का कार्य शुरू हुआ है।

विज्ञापन


इसके तहत चौक के बच्चों को वजीरगंज में, हसनगंज के बच्चों को डालीगंज व अमीनाबाद की राशन दुकानों की पर्ची देकर अनाज लेने को भेजा जा रहा है। इसके अलावा एक ही राशन दुकान पर 20 से 30 बच्चों को एमडीएम का आवंटन कर देने से बच्चों, अभिभावक और कोटेदारों को परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


नाराज कोटेदारों का कहना है कि दुकान में जगह की कमी के चलते एक साथ कई बच्चों के आने से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराना बड़ी चुनौती बन रहा है। संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ गया है। राशन दुकान विक्रेता संघ ने चेताया है कि ऐसे में एमडीएम का वितरण बंद करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी सस्ता गल्ला परिषद के अध्यक्ष अशोक मेहरोत्रा ने बताया कि बच्चों के घर के आसपास की दुकानों में ही एमडीएम देने की बात कहीं गई थी। लेकिन जिम्मेदारों के मनमाने आदेश से परेशानी उठानी पड़ रही है। कोटेदारों ने डीएम को पत्र भेज कर शिकायत की है। वहीं, जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह का कहना है कि एक क्षेत्र में आठ से 10 दुकानों को ही एमडीएम वितरण के लिए चिह्नित किया गया है। बीएसए से बातचीत कर परेशानी को दूर कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed