{"_id":"66e435d54012924c950f1acb","slug":"child-riding-scooter-dies-in-road-accident-father-injured-lucknow-news-c-13-lko1027-871578-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार बालक की मौत, पिता जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार बालक की मौत, पिता जख्मी
Fri, 13 Sep 2024 06:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
- बीकेटी में हादसा, लौट रहे थे दावत से, डाले ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। बख्शी का तालाब इलाके में बृहस्पतिवार रात स्कूटी सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार डाले ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके पिता मामूली रूप से घायल हो गए।
बख्शी का तालाब के सरकपुर गांव निवासी राजकुमार बृहस्पतिवार रात बेटे आशीष (8) के साथ दावत से लौट रहे थे। बीकेटी स्थित ब्राइटलैंड मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार डाले ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। राजकुमार मिट्टी की तरफ गिरे, जबकि आशीष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक डाला लेकर भाग निकला। राहगीरों ने घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार को छुट्टी दे दी गई।