{"_id":"66eb6570cf938bb30f0fc324","slug":"child-dies-four-injured-as-auto-overturns-raebareli-news-c-101-1-slko1031-119871-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑटो पलटने से बालक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑटो पलटने से बालक की मौत, चार घायल
Thu, 19 Sep 2024 05:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इससे उसके नीचे दबकर बालक की मौत हो गई। उसके पिता व मां समेत चार यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अमावां में इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिजनी गांव निवासी विमलेश श्रीवास्तव अपनी पत्नी मंजू और बेटे यश (12) के साथ जिला मुख्यालय पर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती मां को देखने ऑटो से जा रहा था। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर पूरे मोटा गांव के पास सामने अचानक कुत्ता आ जाने से ऑटो पलट गया। इससे विमलेश श्रीवास्तव, उसकी पत्नी मंजू श्रीवास्तव और यश के साथ दो अन्य यात्री गुडि़या और मानसी घायल हो गईं। जिला अस्पताल में यश की मौत हो गई, जबकि बाकी का इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ऑटो को थाने में खड़ा करा लिया गया है। चालक फरार हो गया।