{"_id":"5fbac2828ebc3e9bf00e1bde","slug":"child-died-due-to-current-lucknow-news-lko5512644101","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खंभे में करंट उतरने से मासूम की मौत, स्थानीय लोगों ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खंभे में करंट उतरने से मासूम की मौत, स्थानीय लोगों ने लगाए ये आरोप
Mon, 23 Nov 2020 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
इशिका (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में कृष्णानगर थानाक्षेत्र के स्नेह नगर में बिजली के खंभे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर पांच साल की मासूम इशिका की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने खंभे में करंट आने की शिकायत के बावजूद भी समस्या न दूर किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक स्नेह नगर निवासी पूजा के पति मंगल सोनी की मौत हो चुकी है। परिवार में दो बेटियों के साथ वह रहती हैं।
विज्ञापन
पूजा के मुताबिक रविवार दोपहर करीब तीन बजे पांच साल की बेटी इशिका पास की दुकान पर टॉफी लेने निकली। घर काफी तंग गलियों में है। रास्ते में लगे बिजली के खंभे में करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में आने से इशिका की मौत हो गई। मोहल्ले वालों को यह बात पता चली तो बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। उन्हें पुलिस ने शांत कराया।
विज्ञापन
अफसर-कर्मचारी लापरवाह
लोगों का आरोप है कि खंभे में कई दिनों से करंट आ रहा था। शिकायत कई बार सिंगार नगर बिजली उपकेंद्र पर की गई, लेकिन समस्या दूर नहीं की गई। अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से इशिका की मौत हुई है।
उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इशिका के परिवार में बड़ी बहन प्रिया उर्फ गुन्नू कक्षा तीन की छात्रा है। इशिका कक्षा एक में पढ़ती थी। पिता की तीन साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। मां पूजा आलमबाग के एक निजी आंख अस्पताल में नौकरी करती है। बच्चों की देखरेख सास व बुआ करती हैं।
मामला जानकारी में आया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि वे तीन दिन से उपकेंद्र पर पोल में करंट की शिकायत दर्ज करा रहे थे। मामले की सोमवार को पूरी जांच करेंगे। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। - आरपी केन, अधिशासी अभियंता आलमबाग