फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Secretary rajendra kumar tiwari will supervise the corona vaccination

यूपी: मुख्य सचिव आर के तिवारी करेंगे कोरोना वैक्सीनेशन की निगरानी

Fri, 11 Dec 2020 01:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Dec 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary rajendra kumar tiwari will supervise the corona vaccination
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण की निगरानी मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी करेगी। कमेटी पूरे प्रदेश में टीकाकरण की लगातार समीक्षा करके अगर कहीं कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण कराएगी। दूसरी तरफ अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स टीकाकरण से संबंधित सभी गतिविधियों पर नजर रखेगी और इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


वैक्सीन के सुरक्षित परिवहन, भंडारण व कोल्ड चेन के साथ-साथ टीकाकरण की रणनीति को अंतिम रूप दे रही प्रदेश सरकार ने पहले चरण में करीब 16 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना केंद्र को भेजी है। सबसे पहले हेल्थ वर्कर, डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ का टीकाकरण होगा। फिर फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा और इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण होगा। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अभी तक केंद्र के साथ हुए विचार-विमर्श के आधार पर कार्ययोजना तैयार की गई है। मुख्य सचिव आरके तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने सारी तैयारियां 15 दिसंबर तक पूरी कर लेने को कहा है। तय समय में सारी व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी। केंद्र से मंजूरी मिलते ही प्रदेश में गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तीन कक्षों में जाना होगा टीका लगवाने वाले को

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार हर केंद्र पर टीकाकरण के तीन कमरे होंगे। टीका लगवाने वालों को तीन कक्षों में जाना होगा। पहले कक्ष में टीका लगवाने वाले का प्रारंभिक परीक्षण व पंजीकरण किया जाएगा। दूसरे कक्ष में टीका लगाया जाएगा और तीसरे कक्ष में उसे आधे घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखकर देखा जाएगा कि कोई दुष्प्रभाव तो नहीं पड़ रहा है। 

टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण शुरू 
प्रमुख सचिव ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रदेश में टीकाकरण की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। वैक्सीन के भंडारण के लिए कोल्ड चेन की व्यवस्था की जा रही है। वैक्सीनेटर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed