फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Secretary gave instructions: Antigen and RTPCR test necessary for those coming to Magh Mela

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश : माघ मेला में आने वालों की एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी

Fri, 24 Dec 2021 01:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Dec 2021 01:42 PM IST
सार

मेले में आने वालों को एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी होगा। वहीं कल्पवासियों को 72 घंटे के अंदर की रिपोर्ट और वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखाना होगा।

विज्ञापन
Chief Secretary gave instructions: Antigen and RTPCR test necessary for those coming to Magh Mela
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : prayagraj

विस्तार

अगले महीने प्रयागराज में होने वाले माघ मेले में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बिना मास्क के मेला क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। मेले में आने वालों को एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी होगा। वहीं कल्पवासियों को 72 घंटे के अंदर की रिपोर्ट और वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखाना होगा। इसके निर्देश मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने दिए हैं। मुख्य सचिव बृहस्पतिवार को माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन

    
उन्होंने कहा कि मेले की तैयारी समय से पूरी की जाए। स्वच्छता और सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाए और कोविड जागरुकता के लिए कार्यक्रम भी किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में सभी संपर्क मार्ग पर स्वच्छता, कृषि, महिला सशक्तीकरण, पीएम स्वनिधि से संबंधित पेंटिंग बनाई जाए और इन्हीं से संबंधित डॉक्यूमेन्ट्री, रेडियो जिंगल्स का एलईडी स्क्रीन पर प्रसारण किया जाए और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएं।
विज्ञापन

    
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल प्रयागराज के मंडलायुक्त संजय गोयल ने बताया कि यह मेला 14 जनवरी मकर सक्रांति से शुरू होकर एक मार्च तक यानी महाशिवरात्रि तक चलेगा। मुख्य स्नान 14, 17 जनवरी, 1, 5 व 16 फरवरी और एक मार्च को होगा। उन्होंने बताया कि 7 पान्टून पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। मेला क्षेत्र को 5 सेक्टर में बांटा गया है। 1400 एफ आरपी जन शौचालय बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे क्षेत्र में स्टैटिक थर्मल स्क्रीनिंग सेंटर, स्टैटिक कोविड टेस्टिंग बूथ, कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। कोविड के संभावित लक्षणयुक्त लोगों के सर्वे के लिए 60 सर्विलांस टीमें लगाई जा रही हैं। 20 मोबाइल टेस्टिंग टीम कोरोना जांच भी करेगी। इसके अतिरिक्त यदि किसी संस्था अथवा शिविर में कोई पॉजिटिव व्यक्ति पाया जाता है, तो शिविर व उसके आसपास के क्षेत्र को सेनिटाइज कराया जाएगा।

    
सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र को दो जोन में बांटा गया है। इसमें 5 सेक्टर, 7 सर्किल, 13 थाना और 36 पुलिस चौकी होगी। 14 फायर स्टेशन, 14 फायर वाच टावर, सेंट्रल कंट्रोल टावर, 3 वाच टावर, डीप वाटर बैरिकेडिंग, रिवर लाइन तथा खोया-पाया केन्द्र बनाए जा रहे हैं। मेला क्षेत्र में 8 पार्किंग स्थल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed