फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM Yogi Adityanath News in Hindi: threatened to be bombed report lodged at Gomati Nagar Police Station

मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले के बारे में कई अहम सूचनाएं मिली, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 May 2020 05:12 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 22 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath News in Hindi: threatened to be bombed report lodged at Gomati Nagar Police Station
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी भरे मैसेज ने गुरुवार देर रात पुलिस अफसरों के होश उड़ा दिए। डायल 112 मुख्यालय की सोशल मीडिया डेस्क के वाट्सएप नंबर पर आए मैसेज की सूचना अधिकारियों को दी गई जिसके बाद गोमतीनगर थाने में इंस्पेक्टर धीरज कुमार की तरफ से केस दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि सर्विलांस और क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की अन्य टीमें मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि डायल 112 की सोशल मीडिया डेस्क के वाट्सएप नंबर पर गुरुवार रात 12.32 बजे 8828453350 नंबर से एक मैसेज आया जिसे पढ़ते ही हड़कंप मच गया। मैसेज में लिखा था कि मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ा देने वाला हूं। धमकी देने वाले ने धर्म विशेष का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री को उनकी जान का दुश्मन कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मैसेज की सूचना डायल 112 के अधिकारियों ने तत्काल गोमतीनगर पुलिस को दी। देर रात इंस्पेक्टर की तरफ से अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ और एटीएस की टीमें भी धमकी देने वाले की तलाश कर रही हैं। पुलिस आयुक्त का कहना है कि धमकी देने वाले के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मोबाइल नंबर धारक का पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed