फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi spoke to Hathras's victim family through video calling, father said this ...

मुख्यमंत्री योगी ने हाथरस के पीड़ित परिवार से वीडियो कॉलिंग से की बात, 25 लाख की मदद की घोषणा, पिता ने कही ये बात...

Wed, 30 Sep 2020 08:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Sep 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi spoke to Hathras's victim family through video calling, father said this ...
पीड़ित परिजनों से वीडियो कॉलिंग से की बातचीत करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : अमर उजाला।

हाथरस में हुई हैवानियत की शिकार लड़की के पिता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर वीडियो कॉल के ज़रिए बात की है। लड़की के पिता ने मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि ना सिर्फ अभी तो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी बल्कि सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव मदद भी करेगी।

विज्ञापन


वहीं सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मृतका के परिवार के एक सदस्य को कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दी जाएगी। 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी जा रही है। साथ ही सूडा योजना के तहत हाथरस शहर में एक घर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि दरिंदगी का शिकार हुई हाथरस की पीड़िता ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 14 सितंबर को चार दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे मौत के मुंह में धकेल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शरीर में कई चोटें आईं और वह 15 दिनों तक अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में दर्द से तड़पती रही और मौत से लड़ती रही। शरीर की कई हड्डियां टूटने और कई हिस्सों में लकवा मारने के कारण उसे गंभीर हालत में सोमवार को दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन यहां रात काटना भी मुश्किल हुआ और 16वें दिन मंगलवार को सुबह 6:15 बजे हाथरस की बिटिया ने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed