फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi sent three ministers to Uttarakhand to help disaster victims

मुख्यमंत्री योगी ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए तीन मंत्रियों को उत्तराखंड भेजा

Tue, 09 Feb 2021 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Feb 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi sent three ministers to Uttarakhand to help disaster victims
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के चमोली में रविवार को हुए हादसे से प्रभावित यूपी के लोगों को सरकार ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार अपने प्रदेश के नागरिकों सहित सभी प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने ऋषिगंगा और तपोवन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम रहे लापता श्रमिकों व कार्मिकों की खोज के साथ वहां पर राहत कार्य को गति देने के लिए तीन मंत्रियों उत्तराखंड भेजा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में आपदा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए। उन्होंने घायलों का निशुल्क इलाज कराने के भी निर्देश दिए। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। योगी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात कर यूपी सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने आपदा से प्रभावित प्रदेश के परिवारों की मदद के लिए राहत आयुक्त कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाने और उत्तराखंड सरकार से समन्वय के लिए यूपी के दो अधिकारियों देहरादून भेजने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

ये मंत्री जाएंगे उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी व बाढ़ राहत राज्यमंत्री विजय कश्यप उत्तराखंड जा रहे हैं। ये मंत्री हादसे वाली जगह का दौरा करेंगे और उत्तराखंड सरकार से संपर्क करके आपदा पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराएंगे।

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी बनाएं
सीएम ने कहा कि प्रदेश के जिन जिलों के लोग चमोली आपदा में लापता हैं, उन जिलों में जिलास्तरीय कंट्रोल रूम बनाया जाए। हर जिले में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चमोली आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार से संपर्क कर उनकी हर संभव मदद करें। आपदा में फंसे प्रदेश के जो लोग अपने घर वापस लौटना चाहते हैं, उनके लौटने की व्यवस्था करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं।

राज्य स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर चालू
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य मुख्यालय पर राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर चालू कर दिया गया है। प्रदेश के लापता लोगों के परिजन विवरण हेल्पलाइन नंबर-1070 तथा व्हॉट्सएप नंबर 9454441036 पर दर्ज करा सकते हैं तथा इस संबंध में जानकारी भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed