फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi said, five thousand sub-health centers will start in the state in two months

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, प्रदेश में दो माह में शुरू हो जाएंगे पांच हजार सब हेल्थ सेंटर

Wed, 30 Jun 2021 11:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Jun 2021 11:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरती जाए। लोगों को जागरूक किया जाए। कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाए। बाहर से आने वालों की जांच वरीयता के आधार पर की जाए।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi said, five thousand sub-health centers will start in the state in two months
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पांच हजार नए सब हेल्थ सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए दो माह के अंदर क र्मचारियों की नियुक्ति व अन्य सुविधाएं पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री बुधवार को टीम 9 की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 18 हजार सब हेल्थ सेंटर हैं। इसे बढ़ाकर 30 हजार करना है। पहले चरण में पांच हजार नए सेंटर शुरू किए जाएंगे। इनके शुरू होने से गांव-गांव में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। यहां टीकाकरण, ब्लड प्रेशर, शुगर जांचने और परिवार नियोजन की जानकारी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी सीएचसी की रंगाई-पुताई का काम चल रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। इन केंद्रों पर उपकरणों की मरम्मत आदि का काम भी पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन


नए वैरिएंट को लेकर रहे सावधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरती जाए। लोगों को जागरूक किया जाए। कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाए। बाहर से आने वालों की जांच वरीयता के आधार पर की जाए। विशेषज्ञों के अनुसार इस वैरिएंट के संक्रमण की तीव्रता वायरस के अन्य स्वरूपों से अधिक है। इसके दृष्टिगत अतिरिक्त सावधानी बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की तारीफ
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। अपर मुख्य सचिव राजस्व व बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं। उनके नेतृत्व में राजस्व विभाग ने वरासत अभियान का सफल क्रियान्वयन किया। प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सराहनीय कार्य किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed