{"_id":"642af8c9c8aa7f053f0c0234","slug":"chief-minister-yogi-reviewed-milk-production-open-new-dairy-plants-on-ppp-model-in-five-districts-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : मुख्यमंत्री योगी ने की दुग्ध उत्पादन की समीक्षा, पांच जिलों में पीपीपी मॉडल पर खोलें नए डेयरी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : मुख्यमंत्री योगी ने की दुग्ध उत्पादन की समीक्षा, पांच जिलों में पीपीपी मॉडल पर खोलें नए डेयरी प्लांट
Mon, 03 Apr 2023 09:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Apr 2023 09:33 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य है। गांवों में दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध उत्पादकों को गांव में ही उनके दूध का उचित मूल्य दिलाने के लिए ‘नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना’ संचालित की गई है। इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। अधिकाधिक दुग्ध उत्पादकों को इसका लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की सहकारी दुग्ध समितियों से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध का लाभकारी मूल्य दिलाने और साथ ही आम लोगों को गुणवतायुक्त दूध और इसके उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए पांच जिलों में निजी क्षेत्रों के सहयोग से नए डेयरी प्लांट स्थापित करें। सीएम सोमवार को लोकभवन में दुग्ध उत्पादन, संग्रह और योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
बैठक में सीएम ने कहा कि सतत प्रयासों से प्रदेश में दुग्ध समितियों ने दुग्ध उत्पादन, संग्रह, विक्रय आदि में बेहतर कार्य किया है। इससे हमारे पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी हुई है। इस क्षेत्र में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर संघ जैसी संस्थाओं ने बहुत अच्छा कार्य किया है। सभी जनपदों में दुग्ध समितियों के गठन को और विस्तार दिया जाए। इसमें महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। राज्य सरकार ने कानपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़ और प्रयागराज में निजी क्षेत्र के सहयोग से नए डेयरी प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस पर मंत्रिपरिषद के निर्णयानुसार आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाए। निजी क्षेत्र के लोगों से बात करें और उन्हें सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए ई-कामर्स पोर्टल भी उपयोगी सिद्ध हो रहा है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पराग मित्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ऑनलाइन दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से अब तक 71,068 उपभोक्ता, 89 महिला स्वयं सहायता समूह व 215 पराग मित्र जोड़े जा चुके हैं। इससे लगभग 6 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया गया है। इसे और मजबूत बनाएं।
विज्ञापन
गोवंश नस्ल सुधारें
मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य है। गांवों में दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध उत्पादकों को गांव में ही उनके दूध का उचित मूल्य दिलाने के लिए ‘नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना’ संचालित की गई है। इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। अधिकाधिक दुग्ध उत्पादकों को इसका लाभ दिलाया जाए। गोवंश नस्ल सुधार के कार्यक्रमों को बढ़ाने की जरूरत है। विकास खंड पर स्थापित वृहद गो-आश्रय स्थल इस कार्य के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
1962 का करें प्रचार
पशुपालकों की आपातकालीन सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ‘1962’ शुरू किया गया है। सीएम ने कहा कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके माध्यम से कभी भी, कोई भी पशुपालक अपने पशु के लिए चिकित्सक से परामर्श प्राप्त कर सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को इस सेवा के बारे में अधिकाधिक जानकारी दी जाए। पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, विक्रय, नस्ल सुधार आदि विषयों की संबंधित विभागीय मंत्री साप्ताहिक समीक्षा करें। बैठक में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, दुग्ध आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील आदि मौजूद थे।