{"_id":"5ff843ec35af5d711752638e","slug":"chief-minister-yogi-removed-two-officers-three-suspended-on-bulandshahr-liquor-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर शराब कांड पर मुख्यमंत्री सख्त, अफसरों को हटाया, चार को किया निलम्बित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर शराब कांड पर मुख्यमंत्री सख्त, अफसरों को हटाया, चार को किया निलम्बित
Fri, 08 Jan 2021 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर
- फोटो : self
बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत की घटना के बाद संयुक्त आबकारी आयुक्त, उप आबकारी आयुक्त और लाचार के जिला आबकारी अधिकारी को हटा दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की गई है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेश मणि त्रिपाठी और उप आबकारी आयुक्त सुरेश चंद्र पटेल को हटा दिया गया है। दोनों ही अधिकारियों को आबकारी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा जिला आबकारी अधिकारी बुलंदशहर संजय कुमार त्रिपाठी को भी हटा दिया गया है। हटाए गए सभी आबकारी अधिकारियों की विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में आबकारी निरीक्षक प्रभात वर्धन, प्रधान आबकारी सिपाही रामबाबू, आबकारी सिपाही श्रीकांत सॉन्ग और सलीम अहमद को निलम्बित कर दिया गया है।
विज्ञापन