{"_id":"60afa15d8ebc3e35006db2df","slug":"chief-minister-yogi-met-the-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Thu, 27 May 2021 10:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 May 2021 10:14 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। राज्यपाल आनंदी बेन बृहस्पतिवार को ही मध्यप्रदेश से लौटी हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने की राज्यपाल से मुलाकात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। राजभवन व सरकार के सूत्रों ने इसे सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया है।
विज्ञापन
राज्यपाल मध्य प्रदेश से दोपहर अचानक लखनऊ पहुंचीं तो राजधानी का सियासी पारा चढ़ गया। मुख्यमंत्री बस्ती, सिद्धार्थनगर के दौरे पर थे। इस बीच शाम को मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात की खबरें आईं तो मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें और तेज हो गईं। मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं इसलिए भी ज्यादा चल रह थीं क्योंकि आरएसएस के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबाले राजधानी में दो दिन के प्रवास में सियासी थाह लेने के बाद बुधवार को ही दिल्ली लौटे थे।
विज्ञापन
हालांकि सरकार से जुड़े लोग किसी तरह के फेरबदल की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते रहे। शाम को लखनऊ वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री ठीक सात बजे राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच लगभग 40 मिनट बातचीत हुई। दोनों के बीच बातचीत के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन