फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi gave strict instructions: there will be no power cut from six in the evening to seven in the morning

मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश : रात में अब नहीं होगी बिजली कटौती, बोले- आपूर्ति के लिए सभी कदम उठाएं

Tue, 12 Oct 2021 11:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Oct 2021 11:13 AM IST
सार

नवरात्रि पर्व के साथ ही प्रदेश में रामलीलाओं का मंचन हो रहा है जिसके चलते रात में बिजली नहीं कटेगी। गांव और शहर दोनों ही जगह रात को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। बिजली संकट पर सीएम योगी ने समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं...

विज्ञापन
Chief Minister Yogi gave strict instructions: there will be no power cut from six in the evening to seven in the morning
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि प्रदेश में शाम छह बजे से सुबह सात बजे तक निरंतर विद्युत आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। ऐसे समय में रात्रि में कोई बिजली कटौती नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्युत संयंत्रों को पर्याप्त कोयला आपूर्ति के लिए सभी सार्थक कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बिजली संकट के बीच सोमवार शाम अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों जिलाधिकारियों पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगमों तथा केस्को के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने यूपीपीसीएल चेयरमैन एम देवराज को प्रदेश में विद्युत संयंत्रों की कोयला आपूर्ति की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा त्रुटिपूर्ण विद्युत बिलों के कारण उपभोक्ता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। एग्रीमेंट के अनुसार कार्य न करने वाली विद्युत बिलिंग एजेंसियों की सिक्योरिटी जब्त की जाए। उन पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही ब्लैक लिस्ट भी किया जाए।
विज्ञापन


जल्द ही ओटीएस
सीएम ने शीघ्र ही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफामरों को  ग्रामीण इलाकों में 48 तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घंटों में आवश्यक रूप से बदला जाए। बदले गए ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता भी परखी जानी चाहिए तथा क्षमता वृद्धि के संबन्ध में लागू व्यवस्था को क्रियान्वित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूबवेल कनेक्शन दें

सीएम ने कहा कि किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी के संबंध में तत्काल कार्यवाही की जाए। जिन किसानों ने कनेक्शन के लिए भुगतान कर दिया है, उन्हें तत्काल कनेक्शन दिया जाए। सौभाग्य योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के विद्युत बिलों में गड़बड़ी के मामलों का तत्काल समाधान कराया जाए।

सभी की जवाबदेही तय
सीएम ने कहा कि लाइन लॉस कम करें। सभी निगमों के प्रबंध निदेशक फीडर स्तर पर जवाबदेही तय कर कार्य करें। यूपीपीसीएल के चेयरमैन स्तर पर प्रतिदिन इनकी समीक्षा विद्युत वितरण निगमवार होनी चाहिए। हर दूसरे दिन अपर मुख्य सचिव ऊर्जा द्वारा प्रगति की समीक्षा की जाए तथा रिपोर्ट ऊर्जा मंत्री को उपलब्ध करायी जाए। ऊर्जा मंत्री द्वारा प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। बैठक में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा,  मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त  आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, संजय प्रसाद, पी. गुरुप्रसाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed