{"_id":"5f58cf507deb052a99792210","slug":"chief-minister-yogi-gave-instructions-to-start-bus-service-to-jaipur-haridwar-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार ने दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के लिए दी बस संचालन की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार ने दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के लिए दी बस संचालन की अनुमति
Wed, 09 Sep 2020 06:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Sep 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
up roadways
राज्य सरकार ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के लिए बस संचालन की अनुमति दे दी है। लेकिन परिवहन निगम को अभी उतराखंड के हरिद्वार देहरादून सहित कई शहरों के लिए बस संचालन करने के लिए शासन की अनुमति का इंतजार करना पड़ेगा।
लखनऊ सहित प्रदेश भर से दिल्ली के लिए बृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे से साधारण एवं एसी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। जबकि हरियाणा और राजस्थान की बसें 11 सितंबर से चलेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए परिवहन निगम की मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन पीआर बेलवरिया ने बताया कि प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को तत्काल बस संचालन के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
उधर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने दिल्ली राजस्थान और हरियाणा के लिए बस संचालन की अनुमति दिए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
जनरथ बस से शुभारंभ होगा जयपुर का संचालन लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि दिल्ली, जयपुर आदि के लिए तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन सीट बुकिंग खोल दी गई यात्री अपनी सीट सुरक्षित कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं ।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार से एक जनरथ बस से जयपुर के संचालन का शुभारंभ होगा। पीके बोस ने यह भी बताया कि अब लखनऊ से दिल्ली जाने वाली साधारण एवं जनरथ बस कौशांबी के बजाय सीधे दिल्ली के बस अड्डे पर सवारियों को उतारेगी और वहीं से लेकर लखनऊ तक आएगी।