फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister yogi adityanath will review the disposal of public grievances today

लंबित शिकायतों की रिपोर्ट तलब, आज जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Sat, 23 Nov 2019 10:30 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 23 Nov 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister yogi adityanath will review the disposal of public grievances today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आम लोगों की लंबित शिकायतों के निस्तारण से जुड़ी कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। शासन ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ चार मंडलों के आयुक्त व दो परिक्षेत्रों के डीआईजी व आईजी को लंबित शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए खास तौर से निर्देशित किया है।

विज्ञापन


प्रदेश में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर तय समय सीमा के भीतर आम लोगों की शिकायतों की कार्रवाई की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री लगभग हर महीने इस प्रणाली पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की स्वयं समीक्षा कर रहे हैं। 

विज्ञापन

2017 व 2018 के मामले हैं लंबित
इस बीच, शासन स्तर की समीक्षा में पता चला है कि पिछले कुछ दिन और महीनों के ही नहीं बड़ी संख्या में 2017 व 2018 के शिकायती मामले निस्तारण के लिए लंबित हैं। शासन ने प्रदेश के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ कानपुर, चित्रकूट, प्रयागराज और आगरा के कमिश्नर तथा गोरखपुर व प्रयागराज के आईजी व डीआईजी को 2019 के अलावा वर्ष 2017 व 2018 के लंबित व डिफॉल्टर मामलों का व्यक्तिगत रुचि लेकर प्राथमिकता पर निस्तारण कराने को निर्देशित किया है। इन अफसरों को मुख्यमंत्री की समीक्षा का हवाला देते हुए इस संबंध में कराई गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed