{"_id":"5cb6827dbdec2214787e4f1a","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-to-visit-for-darshan-of-ayodhya-tample-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अयोध्या में दर्शन-पूजन करने आएंगे मुख्यमंत्री, चुनाव प्रचार की रोक के बाद तय किया निजी दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अयोध्या में दर्शन-पूजन करने आएंगे मुख्यमंत्री, चुनाव प्रचार की रोक के बाद तय किया निजी दौरा
Wed, 17 Apr 2019 06:39 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या/बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या/बलरामपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 17 Apr 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में सीएम योगी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक बार फिर अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं। यहां दर्शन-पूजन के साथ संतों से मुलाकात करेंगे। आचार संहिता के उल्लंघन में चुनाव प्रचार से 72 घंटे की रोक के दौरान यह उनका निजी दौरा बताया जा रहा है। यहां से वे बलरामपुर जाएंगे।
विज्ञापन
इस बात की पुष्टि करते हुए श्रीरामजन्म भूमि न्यास के सदस्य दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे तक अयोध्या पहुंचेंगे। हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
दोपहर में दिगंबर अखाड़ा में भोजन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने निजी दौरे पर अयोध्या आ रहे हैं। दौरे का उद्देश्य मंदिरों में दर्शन-पूजन एवं संतों से आशीर्वाद लेना ही है। वे चुनाव प्रचार पर रोक लगने के कारण राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे।
विज्ञापन
हालांकि जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं आया है। जिला प्रशासन को प्रोटोकॉल का इंतजार है। वहीं बलरामपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि देवीपाटन महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया है कि बुधवार दोपहर दो बजे सीएम तुलसीपुर पहुंचेंगे। शक्तिपीठ में रात्रि विश्राम के बाद सीएम गुरुवार सुबह नौ बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इस संबंध में अभी तक कोई मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन