फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath strict on black marketing of fertilizer

यूपी: खाद की कालाबाजारी पर सीएम योगी सख्त, दिए एनएसए लगाने के आदेश

Wed, 19 Aug 2020 09:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Aug 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath strict on black marketing of fertilizer
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद्य की कालाबाजारी करने पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को खाद व अन्य कृषि सामग्री सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। खाद की कालाबाजारी कर किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ राज्य सरकार सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ  एनएसए के तहत कार्यवाही पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विशेष आर्थिक पैकेज के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स को लाभान्वित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रदेश भर में मारे जाएंगे छापे
प्रदेश में यूरिया की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग को रोकने के लिए डीलरों के यहां ताबड़तोड़ छापे मारने के निर्देश दिए गए हैं। अगले दो-तीन दिन तक युद्ध स्तर पर यह कार्रवाई होगी। कहीं भी गड़बड़ मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

बुधवार को कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में विधान भवन में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में ये निर्णय लिए गए। इसकी जानकारी बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दी। इस बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा और अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। 
 

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में यूरिया की कोई कमी नहीं है। सभी ब्रांड की यूरिया में 46 प्रतिशत नाइट्रोजन होती है। इसलिए किसान भाई इफको और कृभको की यूरिया के लिए ही परेशान न हों। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में दो लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। 

जिन जिलों में मांग ज्यादा ,है वहां पर 50% तक यूरिया अवमुक्त करते हुए इसे साधन सहकारी समितियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसानों को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा एग्री जंक्शन, आईएफएफडीसी, इफको ई- बाजार को भी इफको की यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी। 

शाही ने कहा कि खाद की कैशलेस बिक्री के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक छापे मारने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed