फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says that 1.25 billion people of the state are employed this month

90 लाख को दे चुके, इसी महीने सवा करोड़ लोगों को रोजगार: सीएम योगी

Mon, 22 Jun 2020 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Jun 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says that 1.25 billion people of the state are employed this month
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के साथ 90 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। लगातार प्रयासों से 26 जून को सरकार प्रदेश में 1.25 करोड़ लोगों को सेवायोजन, रोजगार और स्व रोजगार उपलब्ध कराने की स्थिति में हो जाएगी। 
विज्ञापन


किसानों, महिलाओं, वृद्ध विधवा और अन्य जरूरत मंदों की इस संकट में अर्थ व अन्न से मदद करने के साथ लोगों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किए गए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार शाम यहां भाजपा मुख्यालय से पार्टी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पश्चिमांचल की वर्चुअल जनसंवाद रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी फैसलों से देश में कोरोना उतना भयावह रूप नहीं ले सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि 30 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 1.20 लाख मौतें हो चुकी हैं जबकि हमारे देश में यह संख्या अभी 12 हजार ही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के लिहाज से देखें तो देश के सबसे बड़े राज्य में कोरोना नियंत्रण स्थिति में है। उन्होंने कहा कि 24 करोड़ की आबादी के बावजूद यहां 6 हजार ही एक्टिव केस हैं।  

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रैली में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार ने उत्तम काम किया है। वे देश के ऐसे पहले सीएम हैं जिन्होंने कोरोना काल में प्रवासी श्रमिकों के लिए पैकेज की घोषणा की। उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य है जहां जिलों तक वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है । मनरेगा से लेकर गरीबों की मदद के लिए प्रदेश सरकार का काम बहुत उत्तम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed