{"_id":"5f1292fa8ebc3e638b1932a7","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-says-build-multi-level-parking-in-ayodhya-put-underground-cable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में मल्टी लेवल पार्किंग बनाएं, भूमिगत केबल डालें: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में मल्टी लेवल पार्किंग बनाएं, भूमिगत केबल डालें: सीएम योगी
Sat, 18 Jul 2020 11:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : एएनआई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या नगरी का विकास इस तरह किया जाए कि वहां आने वालों को कोई दिक्कत न हो। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाए और मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएं।
मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम के विकास के लिए कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में शुक्रवार को अपने आवास पर प्रस्तुतीकरण देखने के बाद ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी के विकास के सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाएं।
विभिन्न दिशाओं से अयोध्या पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सड़कों का प्रभावी और निर्बाध नेटवर्क तैयार किया जाए। सड़कों के दोनों ओर सभी जनसुविधाओं, पेयजल, शौचालय की अच्छी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विभिन्न स्थलों पर मल्टी लेवल पार्किंग बनवाई जाएं, ताकि लोग सड़क पर वाहन न खड़े करें। बसों व अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए बड़े बस स्टैंड बनाए जाएं। भूमिगत केबलिंग की व्यवस्था की जाए ताकि इधर-उधर तार न लटकें।

सीएम ने अच्छी मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों को नगर के अंदर इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से यातायात की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार उपस्थित थे