{"_id":"5e4b8b578ebc3ef28a67b419","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-press-conference-on-budget-2020-21-for-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ट्रिलियन इकॉनामी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में मददगार होगा ये बजट: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ट्रिलियन इकॉनामी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में मददगार होगा ये बजट: सीएम योगी
Tue, 18 Feb 2020 04:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Feb 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री सुरेश खन्ना व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि बजट में हर किसी का ख्याल रखा गया है। हमने बजट में युवाओं को प्राथमिकता दी है और प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये बजट देश की अर्थव्वस्था को पांच ट्रिलियन इकॉनामी बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। देश की अर्थव्यवस्था तभी पांच ट्रिलियन की हो सकती है जब इसमें एक ट्रिलियन योगदान यूपी का हो। ये बजट इन लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के हमारे प्रयास जारी हैं। बजट में इसके लिए अलग-अलग योजनाओं के मद में 1200 करोड़ रुपये की योजनाओं का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि बजट में नौजवान, किसान, महिलाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित प्रदेश के हर क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं का एलान किया गया है।
बता दें कि ये यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। योगी सरकार के चौथे बजट का आकार पांच लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख रुपये (5,12,860.72 करोड़ रुपये) है।