{"_id":"5dea1a2f8ebc3e548a693948","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-pays-tribute-to-babasaheb-bhimrao-ambedkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' बनाने को प्रेरित करते हैं डॉ. आंबेडकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' बनाने को प्रेरित करते हैं डॉ. आंबेडकर
Fri, 06 Dec 2019 02:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर को श्रद्घांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर की 64वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. आंबेडकर का बड़ा योगदान है। उनका परिनिर्वाण दिवस हम सभी को समता, एकता और सह-अस्तित्व की भावना को आत्मसात करते हुए हमें एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बाबा साहब ने अपने पूरे जीवन की साधना को संविधान को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति संविधान का अपमान करता है वह अप्रत्यक्ष रूप से बाबा साहब का भी अपमान करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकारें बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद संविधान दिवस मनाना शुरू किया गया। हम वंचित समाज के लोगों को शिक्षा दे रहे हैं जिससे कि वह भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधि मंत्री ब्रजेश पाठक, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और मेयर संयुक्ता भाटिया मौजूद थीं।