{"_id":"5f60f3af048a4a46b31673ae","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-orders-fir-against-retired-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने सेवानिवृत्त एसडीएम के खिलाफ दिए एफआईआर के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने सेवानिवृत्त एसडीएम के खिलाफ दिए एफआईआर के दिए आदेश
Tue, 15 Sep 2020 10:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। उन्होंने एक सेवानिवृत्त उपजिलाधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और पेंशन से कटौती का आदेश दिया है। देवरिया के सेवानिवृत्त उपजिलाधिकारी सूर्यभान गिरि के खिलाफ अवैध कब्जा कराने, पत्रावलियों में छेड़छाड़ करने के साथ ही कदाचार व अपकृत्य की शिकायतें की गई थीं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच कराई गई तो कई आरोप सही पाए गए। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने दोषी करार दिए गए सूर्यभान की पेंशन से 50 प्रतिशत की कटौती करने, शासकीय धन की वसूली और एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।