फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath meet Mulayam Singh Yadav and Shivpal Singh

मुलायम सिंह व कल्याण सिंह से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लिया हालचाल

Wed, 30 Oct 2019 11:46 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Oct 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath meet Mulayam Singh Yadav and Shivpal Singh
मुलायम सिंह से मिले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछा। उन्होंने दोनों वयोवृद्ध नेताओं के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी दोपहर में पहले विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम सिंह यादव के आवास पर गए। उस समय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे। सीएम ने मुलायम सिंह को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कुछ महीने पहले भी मुख्यमंत्री उनकी सेहत की जानकारी लेने गए थे।
विज्ञापन


विक्रमादित्य मार्ग से योगी आदित्यनाथ माल एवेन्यू स्थित आवास पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को भी दिवाली की शुभकामनाएं दी और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली। उनकी कल्याण सिंह से मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। इस अवसर पर कल्याण सिंह के बेटे व एटा से सांसद राजवीर सिंह (राजू भय्या) भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि राजनीति में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के यहां सीएम योगी ने काफी समय बिताया।  योगी ने कहा कि 15 दिनों के भीतर राम मंदिर पर फैसला आना है। उन्होंने कहा कि मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सीएम ने कहा कि नवंबर-दिसंबर का महीना अयोध्या के लिए हमेशा से अहम रहा है। आज से ठीक 3 दशक पहले ऐतिहासिक तारीख के दिन मुलायम सिंह यादव को मुल्ला मुलायम का नाम मिला था। इसके बाद कल्याण सिंह कट्टर हिंदू फायरब्रांड नेता बनकर उभरे थे। सीएम ने कहा कि 30 साल पहले अयोध्या की घटना लोगों के जेहन में आज भी ताजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed