फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath Launches Farmer Welfare Mission In lucknow

किसान कल्याण मिशन का योगी ने किया शुभारंभ, बोले- हम किसानों को आमदनी की राह पर ले आए

Wed, 06 Jan 2021 04:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Jan 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath Launches Farmer Welfare Mission In lucknow
दादूपुर गांव में मुख्यमंत्री ने किसान मेला का उद्घाटन किया - फोटो : अमर उजाला
कृषि और कृषि आधारित गतिविधियों के जरिए किसानों की आय दोगुनी करने की सबसे बड़ी मुहिम किसान कल्याण मिशन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आगाज किया। लखनऊ में सरोजनी नगर ब्लाक के दादूपुर गांव से सीएम ने किसानों के आर्थिक विकास के इस सबसे बड़े अभियान की शुरुआत की । इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश ने जय जवान जय किसान के नारे दिए लेकिन, किसान हाशिये पर ही रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण ही किसान मुख्यधारा में शामिल हो पाया। 6 वर्षों में किसानों के हित में जितना काम हुआ उतना 70 वर्षों में नहीं हुआ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण मिशन की शुरुआत करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। किसानों से संवाद कायम करते हुए योगी ने कहा कि आप देख रहे होंगे कि किसान इस देश के राजनीतिक एजेंडे में शामिल हो पाया है। शासन की नीतियों का क्रियान्वयन होते हुए भी किसान भाइयों ने देखा है। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट भी मोदी की देन है। पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से आज हर किसान को 6 हजार रुपये सालाना मिल रहा है। पीएम कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से हर खेत और फसल को पानी मिल रहा है। पीएम फसल बीमा योजना के माध्यम से हर किसान लाभ ले सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की महिला स्वयंसेवी समूह के दुग्ध उत्पादन समिति का टर्नओवर ही 2 करोड़ सालाना हो रहा है। ये कार्यक्रम यहां सरोजिनी नगर में भी लागू होना चाहिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम ग्राम पंचायत स्तर पर ही गोदाम बना दें तो आसानी से फसलों को समय पर बाजार पहुंचा सकते हैं। कम पानी मे बेहतर खेती के उद्देश्य के लिए भी इस कार्यक्रम के तहत हम आगे बढ़ेंगे। ये कार्यक्रम पूरे प्रदेश पर हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर बोला हमला

योगी ने कृषि और किसानों की खराब हालत के लिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर पिछले 6 वर्षों की हुई प्रगति, 70 वर्षों में हुई होती तो मोदी जी को ये लक्ष्य न तय करना पड़ता कि 2022 तक किसान की आय दोगुनी करनी होगी। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच देश में लाखों किसानों ने अपनी जान गंवाई। लेकिन अब किसान आत्महत्या नही,आमदनी को लेकर तेज़ी से बढ़ रहा है। आज का कार्यक्रम उसी किसान कल्याण योजना को आगे बढाने की एक कड़ी है। योगी ने किसानों से कहा याद करिये 2017 में हमारी सरकार बनने पर पहला कैबिनेट निर्णय ही किसानों के ऋण माफ करने का था। 


किसानों के कल्याण और बेहतरी के लिए शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्य को जलशक्ति विभाग ने भी आगे बढ़ाया है। किसानों के आर्थिक विकास और बेहतरी के लिए कई बड़े कार्यक्रम तेजी से चल रहे हैं । हमारे प्रदेश के 2 करोड़ 35 लाख किसान पीएम कृषि सम्मान योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, जितनी तो कई राज्य की जनसंख्या ही नहीं होती है ।
किसानों को खेती, पशुपालन, कृषि सम्बन्धी शासन की योजनाओं से अवगत कराना लक्ष्य है। प्रदेश में किसान कल्याण केंद्र किसानों को एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ही संचालित हो रहे हैं। पहली बार ये हुआ जब खुरपका, मुंहपका आदि रोगों के लिए भी टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। दुधारू पशुओं के दुग्ध विकास कार्यक्रम 70 वर्षों के मुकाबले आज काफी रफ्तार पर हैं । 


योगी ने कहा कि जब हमारा अन्नदाता खुशहाल होगा तो देश अपने आप खुशहाल हो जाएगा। लेकिन हमें सतर्क रहना होगा, जब देश तेज़ी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है तो कई लोगों को ये अच्छा नहीं लग रहा। किसानों को गुमराह कर देश को विकास की पटरी से उतारने की साजिश हो रही है। बिना किसी गुमराह करने वाले तत्व पर ध्यान देते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य की ओर हमें आगे बढ़ना है । 


गौरतलब है कि राज्य सरकार उन्नत किसान और आत्मनिर्भर प्रदेश के संकल्प के तहत राज्य के सभी 825 विकास खंडों में किसान कल्याण मिशन का आयोजन कर रही है। इसके तहत हर ब्लाक में किसानों के सम्मान के साथ उन्हें कृषक उपहार योजना का लाभ दिया जाएगा। बुधवार को कुल 303 ब्लाकों में किसान कल्याण मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए । 303 ब्लाकों में 13 जनवरी और 219 ब्लाकों में 21 जनवरी को किसान कल्याण मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका समापन यूपी दिवस के मौके पर 24 जनवरी को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed