फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief minister yogi adityanath inaugrates hunar haat in lucknow.

मुख्यमंत्री योगी ने किया हुनर हाट का शुभारंभ, देश भर के शिल्पकार और दस्तकार होंगे शामिल

Sat, 23 Jan 2021 04:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Jan 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Chief minister yogi adityanath inaugrates hunar haat in lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के शिल्पग्राम में हुनर हाट का उद्घाटन किया । केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस हुनर हाट के जरिये योगी सरकार शिल्पकारों और दस्तकारों को बड़ा मंच उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन


4 फरवरी तक चलने वाले इस हुनर हाट में पहली बार ओडीओपी के उत्पाद भी शामिल किए गए हैं। हुनर हाट का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने खुले दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की तारीफ की।
विज्ञापन


योगी ने वर्षों तक देश का विकास बाधित रखने वाली कांग्रेस पर निशाना साधा तो प्रदेश की प्रतिभाओं को मंच न देने वाली पिछली सरकारों पर भी हमला बोला। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का भारत नेपाल, भूटान, ब्राज़ील, बांग्लादेश और मॉरीशस को कोरोना वैक्सीन बांट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हुनर हाट में शामिल होने देश भर से आए शिल्पकारों, दस्तकारों का स्वागत करते हुए हुनर को बड़ा मंच देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आजादी दिलाने के लिए हमारे क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों ने जो उदघोष दिया था वह स्वदेशी ही था। उस स्वदेशी मंत्र को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद है। मैंने दिल्ली में भी मुख्तार अब्बास नकवी के द्वारा आयोजित हुनर हाट को देखा है । ये सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्यक्रम था, इसी क्रम में ये आयोजन हम सब के लिए अभिनंदनीय है।


इस हुनर हाट में वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट को भी जोड़ा गया है। ओडीओपी ने प्रदेश में नई सम्भावनाएं पैदा की हैं। चाहे वो लखनऊ की चिकनकारी हो, भदोही की कार्पेट हो या फिर गोरखपुर का टेराकोटा हो । ये सभी हमारे प्रदेश के जिलों की पहचान हैं । इस योजना के माध्यम से स्थानीय कारीगरों को भी सम्मान मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed