{"_id":"65f1dffa47c42cc15401ca75","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-inaugrate-projects-worth-1000-in-ayodhya-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : सीएम योगी आज अयोध्या में 1000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, जिले में रहेंगे तीन घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : सीएम योगी आज अयोध्या में 1000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, जिले में रहेंगे तीन घंटे
Thu, 14 Mar 2024 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:27 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरे पर वह रामनगरी को एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या में करीब 1,000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वह जिले में तीन घंटे तक रहेंगे। इस दौरान जीआईसी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ी व श्रीराम मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के बाद जीआईसी में जिले की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करके जनसभा को संबोधित करेंगे। रामनवमी मेले के संबंध में बैठक भी करेंगे। लगभग तीन घंटे रुकने के बाद वह गोंडा जाएंगे। वहीं, बुधवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डीएम नितीश कुमार व एसएसपी राजकरन नैयर ने कार्यक्रम स्थल का जायजा किया।
विज्ञापन
रैली में जुटेंगे 50,000 लोग
मुख्यमंत्री की जनसभा में 50,000 से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा किया गया है। लोकसभा चुनाव संयोजक डाॅ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सीएम योगी की सभा के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अयोध्या से 20,000 व अन्य विधानसभा क्षेत्रों से 10-10 हजार लोग सभा में पहुंचेंगे। इसके लिए बैठकें कर ली गई हैं।
विज्ञापन