{"_id":"5c122325bdec2241bd3dd0d4","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने रायबरेली पहुंचे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने रायबरेली पहुंचे सीएम योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को रायबरेली पहुंचे और प्रशासनिक अफसरों व भाजपा नेताओं से चर्चा के साथ ही मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रायबरेली कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। यहां पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर भाजपा नेताओं तक तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां जनसभा करेंगे और छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। कांग्रेस के गढ़ में पीएम की जनसभा को लेकर इलाके में खासा सरगर्मी है।
विज्ञापन