फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath in Janta Darshan in Lucknow.

जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने दिया भरोसा, बोले- जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Sun, 27 Aug 2023 12:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Aug 2023 12:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में फरियादियों को भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं का निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है। इस संबंध में उन्होंने अफसरों को निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath in Janta Darshan in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। सीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के हर हाल में सुनवाई व निस्तारण के निर्देश दिए। रविवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन


जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 100 से अधिक फरियादियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर किसी को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने आमजन को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी बीजेपी चुनावी मोड में: 31 तक जारी हो सकती है भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची, बैठक में तय हुए नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: प्रवेश द्वारों पर स्थापित होंगे राम स्तंभ, श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था हुई शुरू


इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले और कमजोरों को परेशान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed