फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath gave 10 lakh rupees for help to IIT research student suffering from blood cancer

सीएम योगी की मानवीय पहल, ब्लड कैंसर से पीड़ित आईआईटी शोध छात्र को 10 लाख की मदद

Sat, 19 Sep 2020 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Sep 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath gave 10 lakh rupees for help to IIT research student suffering from blood cancer
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईआईटी के शोध छात्र आशीष दीक्षित के ब्लड कैंसर के इलाज के लिए सोशल मीडिया कैंपेन का संज्ञान लेकर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने यह सहायता नियम शिथिल कर स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने पीजीआई के डॉक्टरों को आशीष के बेहतर इलाज और हरसंभव मदद के आदेश भी दिए हैं।

आईआईटी रुड़की के मेधावी शोध छात्र आशीष लखीमपुर जिले में वनकर्मी अशोक कुमार दीक्षित के इकलौते बेटे हैं। उनका ब्लड कैंसर का पीजीआई में इलाज चल रहा है। इलाज में आर्थिक सहायता के लिए आईआईटी छात्रों ने सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के जरिए ही आशीष के ब्लड कैंसर की बीमारी की जानकारी मिली। योगी ने मानवीय पहल करते हुए परिवार से संपर्क किया। पता चला कि आशीष को स्कालरशिप मिलने और पिता के सरकारी सेवा में होने के चलते सरकारी मदद मिलने में अड़चन थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने नियमों में ढील देकर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी। उन्होंने पीजीआई को आशीष के बेहतर इलाज और हरसंभव मदद के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed